म. प्र. शासन श्रम विभाग अंतर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा संचालित
विद्यालय परिचय
स्थापना एवं प्रारंभ- मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बालक बालिकाओं की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु प्रदेश के 4 बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में श्रमोदय आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गयी हैं I शासकीय श्रमोदय विद्यालय जबलपुर शैक्षणिक सत्र 2018-19, दिनांक 03.10.2018 से आज दिनांक तक सफलतापूर्वक संचालित है I
संचालन- वर्तमान में विद्यालय का संचालन म.प्र. शासन श्रम विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जा रहा है I विद्यालय के सामान्य निर्णय( नीतिगत मामले, सामान्य खरीद या सेवा शर्ते आदि) लेने के लिए सचिव, म.प्र.भ.सं.क.कल्याण मण्डल भोपाल अधिकृत है I क्षेत्रीय अथवा स्थानीय स्तर पर विद्यालय का संचालन,पर्यवेक्षण एवं निरिक्षण का दायित्व सहायक श्रमायुक्त, जबलपुर संभाग, जबलपुर एवं विद्यालय प्राचार्य का है I
स्थिति- विद्यालय जबलपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 18 कि.मी. दक्षिण में और इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से 21 किमी दूर, नागपुर-मण्डला बायपास,मंगेली,जबलपुर म.प्र. में स्थित है I (अक्षांशीय स्थिति-23.088 , देशांतरीय स्थिति -79.7610641)